देवरी: देवरी एसआई ने सभी एटीएम का निरीक्षण किया, बैंक प्रबंधकों से की चर्चा
Deori, Sagar | Nov 16, 2024 ऑनलाइन धोखाधड़ी एटीएम फ्राड के बढ़ते मामले को लेकर देवरी एस आई निशांत भगत ने शनिवार दोपहर 12:00 से नगर के सभी एटीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की भी जांच की कि वह चालू हालत में है कि नहीं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेट बैंक सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक बड़ौदा बैंक,और नगर में स्थित अन्य बैंकों में पहुंचकर मैनेजरो से मुलाकात की।