देवरी: दुर्घटनाग्रस्त कार में लाखों का माल देख पुलिस की नीयत बदली, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज, देवरी थाना का मामला
Deori, Sagar | Nov 12, 2024 सागर के नेशनल हाईवे -44 पर 14 दिन पहले जिस लग्जरी कार का एक्सीडेंट हुआ था, पुलिस को उसमें बड़ी मात्रा डोडा चूरा मिला है। इस पूरे मामले में देवरी थाना पुलिस की भूमिका संदेह के घेेरे में है। हादसा होने के बाद क्षतिग्रस्त कार को थाने में रखवा लिया, लेकिन उसमें रखे मादक पदार्थ की बात को थाना पुलिस ने विभाग के अधिकारियों को भी भनक नहीं लगने दी।