देवरी: देवरी के पटेल वार्ड में पार्षद की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण
Deori, Sagar | Nov 11, 2024 देवरी नगर पालिका के पटेल वार्ड के पार्षद त्रिवेंद्र जाट द्वारा वार्ड में विकास कार्य और जनहित की समस्याओं की अनदेखी किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, संभाग आयुक्त कलेक्टर और देवरी एसडीएम से बीते दिनों की थी। शिकायतों के बाद देवरी एसडीएम भव्या त्रिपाठी सीएमओ गजेन्द्र नागपुरे ने सोमवार शाम 4 बजे पटेल वार्ड का निरीक्षण किया।