देवरी: राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर ने देवरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, समस्याओं पर चर्चा की
Deori, Sagar | Nov 15, 2024 राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर ने देवरी के एक निजी होटल में शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राजवीर सिंह तोमर ने कहा कि आज पंचायती राज खत्म कर दिया गया है पंचायत के कार्य RES को दे दिए हैं। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के सरपंच अपनी ग्राम स्वराज पंचायती राज की बहाली की मांग को लेकर भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।