➡️ अमानक शराब सेवन से बीमार व्यक्तियों के लिए बण्डा एवं शाहगढ़ के 10 ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
➡️ 226 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 37 मरीज नेत्र रोग से संबंधित पाए गए; 189 मरीजों में अन्य रोगों की हुई पहचान
विकासखंड बण्डा एवं शाहगढ़ में अमानक शराब के सेवन से बीमार हुए व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित ग्रामों में 7 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 को बण्डा एवं शाहगढ़ विकासखंड के चिह्नित ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए।
बण्डा विकासखंड के ग्राम पाटन, चौका, बमूरा एवं छापरी तथा शाहगढ़ विकासखंड के ग्राम नौराज, गूगरा खुई, डिलोना, खटोरा खुर्द, बुढ़ना एवं घुरमार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए। शिविरों में मेडिकल ऑफिसर, नेत्र चिकित्सक, नेत्र सहायक एवं सीएचओ की ड्यूटी लगाई गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में बण्डा एवं शाहगढ़ विकासखंड के ग्रामों में कुल 226 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 37 मरीज नेत्र रोग से संबंधित तथा 189 मरीज अन्य रोगों से संबंधित पाए गए। कुछ मरीज फॉलोअप के लिए भी शिविर में पहुंचे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सागर द्वारा नियुक्त मॉनिटरिंग दल ने विभिन्न शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्य का जायजा लिया।
#jansamparkMP #sagar