➡️ जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के विकासखंड बंडा एवं शाहगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विकासखंड बंडा के ग्राम चौका-भेड़ा में नवांकुर संस्था प्रगति मानव कल्याण परिषद द्वारा, ग्राम बम्हौरी खुर्द, चरोधा, बरा, गोरा खुर्द में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों एवं ग्रामवासियों द्वारा तथा ग्राम बटवाहा में परामर्शदाता बाबूलाल अहिरवार के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली निकाली गई, जन जागरूकता अभियान चलाया गया एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार तहसील शाहगढ़ की ग्राम पंचायत बरायठा, बरोठा, बगरोही एवं बरेठी में आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ग्राम पंचायत से वैध-अवैध सभी प्रकार की शराब दुकानें बंद करने की मांग की।
कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar