कोचस: इटवा गांव के एक युवती के प्रेम प्रसंग में अपहरण करने की आशंका, थाने में हुआ प्राथमिक की दर्ज
Kochas, Rohtas | Jul 5, 2024 परसथुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती के दादा के द्वारा परसथुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि 4 जुलाई को मेरी पोती घर से गायब हो गई है। काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ आता पता नहीं चला है। उन्होंने अज्ञात लड़के पर शादी के नियत से अपहरण करने की आशंका जताई है।