कोचस: नगर पंचायत कोचस में बिना नक्शा के बनने वाली भवनों के जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का किया गया गठन
Kochas, Rohtas | Jul 4, 2024 कोचस नगर पंचायत में बिना नक्शा पास कराए बनने वाले भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। मानकों का उल्लंघन कर शहरी इलाकों में मकान बनाने वालों पर चार सदस्य टीम जांच कर उन्हें नोटिस देगी तथा कार्रवाई भी किया जाएगा। इसके लिए नक्शा सर्वेक्षण रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्य टीम प्रत्येक दिन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करेगी।