कोचस: हरिहरडिहरा गांव के समीप टर्निंग पर दो बाइक में हुई टक्कर में चार लोग हुए घायल, कोचस सीएचसी में इलाज के बाद रेफर
Kochas, Rohtas | Jul 3, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के हरिहरडिहरा गांव के समीप टर्निंग पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है।