कोचस: लाखों की लागत से कोचस नगर पंचायत में लगा रीसायकल मशीन हो रहा बेकार, जहां-तहां फेका जा रहा कुड़ा
Kochas, Rohtas | Jul 4, 2024 कोचस नगर पंचायत में लाखों की लागत से लगाए गए रीसायकल मशीन उपयोग नहीं होने के कारण बेकार हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़ा को जहां-तहां फेंका जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी होती है। इसको लेकर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों से कई बार स्थानीय लोगों ने गुहार लगाई लेकिन आज तक कुड़ा डंपिंग पॉइंट नहीं बना।