देवेंद्रनगर: देवरी गढ़ी के मंदिर घाट के पास बाइक और ऑटो में भिड़ंत, दो स्कूली छात्रों सहित तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर
सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवरी गढ़ी के समीप मंदिर घाट के पास बाइक और सवारी ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार दो स्कूली छात्रों सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर लाया गया