सिरसागंज: गांव सींगेमई निवासी एक युवक का फोन अकाउंट हैक कर दोस्तों व रिश्तेदारों से मांगे जा रहे रुपये, थाने में की गई शिकायत
हैकरों द्वारा किसी का भी व्हाट्सएप हैक करने के बाद उसके दोस्तों और परिचितों से मुसीबत का हवाला देकर ठगी करने के मामलों में वृद्धि होती जा रही है। ऐसा ही लगातार दूसरा मामला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक सुमित कुमार के साथ घटित हुआ है। व्हाट्सएप पर सुमित का फोटो लगाकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं।