कोंडागांव: जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल ने किया शुभारंभ
13 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कोंडागांव में न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का आगमन हुआ जिसने कोंडागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। तत्पश्चात न्यायमूर्ति द्वारा नेशनल लोक अदालत में रखे गए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया।