कोंडागांव: केशकाल बस स्टैंड में विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार सम्मेलन का हुआ आयोजन,सांसद और विधायक ने मतदाताओं का किया आभार
केशकाल के नवीन बस स्टैंड में शनिवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार सम्मेलन का आयोजन रखा गया था।जिसमें विधानसभा क्षेत्र केशकाल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मतदाता शामिल हुए।कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग व विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि दो इंजन की सरकार बन चुकी है अब तीसरे और चौथे इंजन की सरकार बनानी है