कुलपहाड़: मड़यन (सिलालपुरा) में पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
पनवाड़ी क्षेत्र में महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पनवाड़ी क्षेत्र के मड़यन (सिलालपुरा) गांव का है। वीडियो में महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट का दृश्य नजर आ रहा है।