हटा उप-जेल में रक्षाबंधन पर्व, बंदियों ने भेंट किये आंवला के पौधे,
==
जेल प्रबंधन ने किए खास इंतज़ाम
==
हटा उप-जेल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया, बहिनों को बंदी भाईयों को राखी बांधने के लिए जेल प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए, बड़ी सँख्या में बहिने जेल पँहुची और भाईयो की कलाई पर राखी बांधी।
उप-जेल अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने इस रक्षाबंधन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नवाचार करते हुए बंदियों की ओर से बहिनों को आंवला का पौधा भेंट किया गया, बंदी भाईयो द्वारा अपनी बहिनों को दिये गए उपहार का पौधा रोपित करेंगी।
29 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026