कोंडागांव: कोंडागांव के गुंडाधुर कॉलेज में आयोजित हुई जनसमस्या निवारण शिविर, 86 आवेदन हुए प्राप्त, आवेदनों के 36 मामले हुए निराकृत
शुक्रवार 2 अगस्त को कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भेलवापदर एवम बंधापारा हेतु शासकीय गुण्डाधुर कॉलेज में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से वार्ड वासियों द्वारा विभिन्न मामलों के 86 आवेदन दिए गए जिनमें से 36 मामलों को निराकृत किया गया है। शिविर में श्रम विभाग खाद्य शाखा लोक निर्माण एवं राजस्व के अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।