फर्रुखाबाद: प्रवक्ता परीक्षा में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को 14 केंद्रों पर मिला प्रवेश
जिले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा आज 14 केंद्रों पर हो रही है। केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया इस दौरान महिला अभ्यर्थियों के क्लेचर और चिमटी भी निकलवाई गई। कहीं जूते उतरवा कर चेकिंग की गई। रविवार को जिले में शहर के 14 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इसमें 5508 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ..