प्रतापगढ़: कैम्प कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार को शाम 5 बजे कैम्प कार्यालय के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके लिये जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यालय के कार्यो से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।