मंडी: कांग्रेस नेता चमन रही ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा हिमाचल में लोकतंत्र का गला घोंट रही
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के महासचिव व राज्य प्रवक्ता चमन राही ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल में लोकतंत्र का गला घोंट दिया है जिसे हिमाचल के लोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई जब जनता द्वारा चुनी गई बहुमत वाली सरकार को गिराने का प्रयास हुआ है।