मंडी: मंडी के तरूण पाठक बने डिप्टी एडवोकेट जनरल,अधिसूचना जारी
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 मंडी शहर के सीनियर एडवोकेट तरूण पाठक को राज्य की कांग्रेस सरकार ने डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाया है। राज्य सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी करते हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट और एसिस्टेंट एडवोकेट जनरल की नियुक्तियां की हैं। लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले सीनियर एडवोकेट तरूण पाठक को डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाया गया है।