मंडी: जोनल अस्पताल मंडी में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण जीवन आयोजित
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मण्डी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सभागार मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी में किया गया ।शिविर का शुभारंभ सीएमओ मंडी द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को शिशु संबंधित जानकारी दी गई।