मंडी: मंडी में पहली बार होगा लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन,6-7 मार्च को मंडी में जुटेंगे साहित्य-कला क्षेत्र के दिग्गज-डीसी
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 मंडी शिवरात्रि महोत्सव में किए जाने वाले विविध सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में इस दफा एक नया आयाम जोड़ा गया है। इसमें पहली बार ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ का भी आयोजन किया जा रहा है। मंडी लिटरेचर फेस्टिवल के नाम से 6-7 मार्च को होने जा रहे इस आयोजन के लिए देशभर से साहित्य-कला क्षेत्र के दिग्गज मंडी में जुटेंगे। इसे लेकर मंडी जिला प्रशासन की तैयारियां जोरो पर हैं।