माकड़ोन: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: कल शुक्रवार 13 नवंबर को माकड़ौन में विशेष शिविर
Makdon, Ujjain | Nov 12, 2026 गुरुवार शाम 7:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार 13 नवंबर को माकड़ौन में विशेष शिविर लगेगा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के आदेश पर सभी विभागों के जिला प्रमुख गांव-गांव भ्रमण कर शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे, योजनाओं की मॉनिटरिंग होगी और लोक सेवाएं समय-सीमा में दी जाएंगी।