बैतूल नगर: रात 1 बजे घर में सो रहे युवक को सांप ने डंसा, NHAI एंबुलेंस ने 25 मिनट में अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के पंखा गांव में देर रात सर्पदंश का मामला सामने आया, जहां समय पर मिली मदद और NHAI की एंबुलेंस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। पंखा निवासी 35 वर्षीय मनीष पिता देवराव पवार अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही मनीष क