टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 39 वाहनों पर चालान काटा, ₹15100 का जुर्माना वसूला
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इंदौर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगन वाहन चेकिंग कर 39 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान कार्रवाई कर 15100 का समन शुल्क वसूला गया है।