टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को मलगुवा गांव से 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया
कोतवाली थाने के अपराध क्रमांक 909/2024 में दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी कांची लोधी और लक्ष्मण लोधी को घटना के 72 घंटे के अंदर ग्राम मलगुवा से गिरफ्तार किया गया है।