टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा महावीर की सूचना पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी विक्की उर्फ विक्रम अहिरवार को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।