टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 24 दिसंबर को भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस, संभागीय प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
टीकमगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ता 24 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाएंगे। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुशासन दिवस के कार्यक्रम तय हुए। 25 दिसंबर को पार्टी कार्यकर्ता केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।