टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सुभाषपुरम कॉलोनी के पास बाइक की टक्कर से बालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सुभाषपुरम कॉलोनी के पास एक बालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल बालक अंशु के परिजन ने बताया कि बालक कोचिंग पढ़कर अपने घर की ओर आ रहा था रास्ते में सुभाष पुरम कॉलोनी के पास अज्ञात बाइक चालक में बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे बालक घायल हो गया। घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।