नवरात्रि पर चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह ने दुर्गा पंडालों का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गढ़चपा, मानिकपुर (चित्रकूट)। नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत थाना मानिकपुर की चौकी सरैया के चौकी प्रभारी बंसनारायण सिंह ने ग्राम पंचायत गढ़चपा सहित क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर धार्मिक आयोजनों का जायजा लिया। इस दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
ग्राम पंचायत गढ़चपा में मां दुर्गा की आरती और दर्शन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मिंटू सिंह बघेल उर्फ अरुण सिंह बघेल, राजेश सिंह एवं शिवऔतार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: छोटेलाल, ब्यूरो चीफ चित्रकूट पब्लिक