टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में पैदल भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा टीकमगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के उद्देश्य से शहर टीकमगढ़ में पैदल भ्रमण किया गया। जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।