टीकमगढ़: मजना चौकी पुलिस ने 95,000 रुपये की अवैध शराब और सफारी वाहन जब्त किया, आरोपी फरार
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मजना चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सफारी वाहन को अवैध शराब परिवहन करते घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 95000 की अवैध शराब और वाहन जप्त किया है।