पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में MLC नीरज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जातीय गणना को फर्जी बताने पर हुए आग बबूला
JDU कार्यालय में JDU MLC नीरज कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा बिहार में हुए जातीय गणना को फर्जी बताने पर उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवाल उठाएं।नीरज कुमार ने कहा कि अगर जातीय गणना फर्जी था तो जातीय गणना के सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने हिस्सा क्यों लिया।