पटना ग्रामीण: सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु डीएम कार्यालय से डीएम ने 15 रथों को किया रवाना
सड़क सुरक्षा माह जो की 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा, इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे 15 रथों को डीएम कार्यालय से रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति इन सभी रथों के द्वारा आम जनता को जागरूक किया जाएगा। पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया।