पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र से एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
पटना के शास्त्रीनगर, कृष्णापुरी, पाटलिपुत्रा, रूपसपुर, कंकड़बाग थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाला दिनेश कुमार उर्फ विजयलंगड़ा पकड़ा गया है। पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे थानाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।