पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 10:30 बजे एक महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर 1:40 बजे गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने मामले की जानकारी दी है। संजीव कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम के सहयोग से घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।