चिनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित चार दिवसीय विशेष पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 4:00 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में चिनियां, डंडई और रमकंडा प्रखंड के पंचायत सहायकों, मुखियाओं एवं पंचायत सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना था।