बक्सर: लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर ज़ोर, डीएम ने द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की
Buxar, Buxar | May 14, 2026 डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 14 मामलों पर विचार किया गया। डीएम ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली।