लखीसराय: कबैया थाना पुलिस ने 495 लीटर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
लखीसराय जिले के सूर्य नारायण घाट से कबैया थाना पुलिस ने 495 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि सूर्यनारायण घाट पर देसी शराब की भारी मात्रा में डिलीवरी होनी है। जिसके बाद सूर्य नारायण घाट पहुंचे और 495 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।