लखीसराय: रामचंद्रपुर गांव से पिपरिया पुलिस ने तीन NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा
पिपरिया पुलिस ने रामचंद्रपुर गांव में छापेमारी कर 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है.जिसे रविवार अपराह्न 2:30 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले स्व. दशरथ सिंह के पुत्र राम सुधीर सिंह को, उमेश सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह तथा हरि गोविंद शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया.