फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-56 ने सिटी बल्लभगढ़ एरिया से देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। आरोपी के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई l