फरीदाबाद: 122 पेटी अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को छायसां थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गाड़ी में शराब ले जाते हुए नारियाला छायसा रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 122 पेटी अवैध शराब बरामद की गई जिसमें 3 पेटी देशी शराब तथा 119 पेटी बियर की शामिल थी। आरोपियों से जब शराब के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके।