फरीदाबाद: सेक्टर-7 स्थित बर्तन की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
फरीदाबाद के सेक्टर 7 में बर्तन की दुकान में आज शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई । इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो चुका था।