फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 56 में युवक से साइबर ठगो ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर की ठगी
सेक्टर-56 निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को ऑनलाइन है। टास्क पूरा करने पर मोटे मुनाफे का एक झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रितेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया।