ज्ञानपुर: शांति भंग सहित अन्य मामलों में 19 आरोपियों को भदोही पुलिस ने किया गिरफ्तार
भदोही जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक वारण्टी अभियुक्त भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 18 को शांति भंग के अंदेशा में धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया है।