जय मां दंतेश्वरी स्वसहायता समूह, नरहरपुर की श्रीमती संतोषी साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समूह की महिलाओं ने बिक्री के लिए सुंदर राखियां तैयार की थीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन राखियों को देखा और महिलाओं के हुनर की सराहना की थी।
संतोषी साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक ‘भैया’ कहते हुए बताया कि राखियां बेचकर उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार और आय के साधन में बदलने का अवसर मिल रहा है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
1 views | Kanker, Chhattisgarh | Aug 27, 2026