कोरांव: बरनपुर पूरा मुनई गांव में जल जीवन मिशन की पाइप से दबकर किशोर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के बरनपुर पूरा मुनई गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालते समय एक किशोर की पाइप के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 14 वर्षीय पवन पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ। पवन अपने घर से दूसरे पुरवे में घूमने जा रहा था। रास्ते में नहर विभाग की सर्विस रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था।