देवली: पालिका चुनाव की मतगणना 14 को सुबह 8 बजे से होगी, 12 चरणों में होगी मतगणना
Deoli, Tonk | Sep 12, 2026 पालिका चुनाव की मतगणना 14 को सुबह 8 बजे से, 12 चरणों में होगी मतगणना देवली नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत 14 सितंबर को पीएम श्री राजकीय विद्यालय देवली स्थित मतगणना कक्ष में मतगणना की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय देवली की सूचना के अनुसार इसके लिए सुबह 7:30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा तथा सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।