देवली में अर्धनारीश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, मंदिर निर्माण कर धन्य हो गई पायल किन्नर देवली शहर की तेजाजी कॉलोनी में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो उठा। अर्धनारीश्वर भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन विधिवत मूर्ति स्थापना के साथ हुआ।